सीतापुर। अयोध्या में 13 दिसंबर को प्रस्तावित 52वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर महिला व पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2025-26 में पहली बार सीतापुर की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता का आयोजन आचार्य नरेंद्र कृषि यूनिवर्सिटी में होगा।
नवंबर में ही सीतापुर कबड्डी एसोसिएशन का गठन हुआ था। 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन ने सीतापुर एसोसिएशन को मान्यता दी। रविवार को तरणताल स्टेडियम में कबड्डी टीमों के लिए महिला व पुरुष खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसके बाद 16-16 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
सीतापुर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांक देडोगिया ने बताया कि जिला कबड्डी एसोसिएशन न होने के कारण कबड्डी खिलाड़ी अभी तक चैंपियनशिप में शामिल नहीं हो पा रहे थे। एसोसिएशन का गठन होने से इस क्षेत्र में भी सीतापुर के खिलाड़ी अपनी पहचान बना सकेंगे।
एसोसिएशन के सचिव शराफत अली ने बताया कि महिला कबड्डी टीम में प्रियंका सोनू, प्रियंका राठौर, अनामिका, अल्फिया, रिया कनौजिया, अंजली, शांभवी, अज्जका बानो, दीक्षा, आरुषि, सबा परवीन, आरुषि, शीबा परवीन और दीपाली का चयन किया गया है। दो खिलाड़ी पूर्णिमा सिंह और अंशिका को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है। कोच सीमा यादव और मैनेजर रेणु वर्मा होंगी।
पुरुष टीम में शिवम, सूर्य प्रकाश, जुनैद, ब्रजेश शर्मा, अखिलेश, मुकेश, अरुण, जियाउद्दीन, शैलेश, रामजी, मोहम्मद शोएब, विशाल, अमन, लक्की यादव को चयनित किया गया है। आरक्षित खिलाड़ी के रूप में श्रीकांत और इमरान का चयन किया गया है। टीम के कोच अजय रावत और मैनेजर अब्दुल मुजीब खान होंगे। इन टीमों को जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा, स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच अरुण नारायण, अजय रावत, लक्ष्मी गौतम, दीप वर्मा, धीरेंद्र वर्मा, देश दीपक व व अन्य ने बधाई दी है।