सीतापुर। विधानसभा की मतदाता सूचियाें में दर्ज मतदाताओं से एसआईआर फॉर्म भराने और उनके डिजिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। इसमें मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित, पहले से कहीं और दर्ज श्रेणी में तकरीबन 20 प्रतिशत से अधिक मतदाता हैं। सर्वाधिक 1,28,938 मृतक मतदाता सूची में चिह्नित किए गए हैं। अब इनके नाम कट सकते हैं।
जिले की नौ विधानसभा क्षेत्राें में अंकित 31,90,806 मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरवाने और इसे जमा करने का काम चल रहा है। काम को पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग ने 11 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। एसआईआर फॉर्म जमा करने के दौरान यह भी पता चला है कि एक लाख 28 हजार 938 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है।
इससे उनके फार्म जमा नहीं हुए हैं। साथ ही 2,46,836 मतदाता दूसरी विधानसभा क्षेत्रों शिफ्ट हो गए हैं। इससे इनकी ओर से फार्म जमा नहीं किए गए हैं। 1,91,519 मतदाता अनुपस्थित हैं। इसीलिए इन मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म जमा नहीं हो सकें। यह स्थिति सात दिसंबर रात आठ बजे तक की है। इनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।