सीतापुर। मंडलीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, रिले रेस में दमदार प्रदर्शन किया।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरिफ अहमद प्रथम, 200 मीटर में मिथुन, 400 मीटर में मिथुन, 600 मीटर में होरीलाल, लंबी कूद में आरिफ, ऊंची कूद में आजाद, गोला फेंक में अंशपाल सिंह, चक्का फेंक में अंशपाल सिंह, 400 मीटर रिले रेस में लखीमपुर जनपद प्रथम रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका में 100 मीटर दौड़ में ऊषा, 200 मीटर में अंजलीराज, 400 मीटर मेंं श्करानाज, 600 मीटर में मंगला सरोज, लंबी कूद में रोली, ऊंची कूद में आकांक्षा, गोला फेंक में लक्ष्मी, चक्का फेंक में शबनम व 400 रिले रेस में सीतापुर प्रथम रहा।
प्राथमिक स्तर बालक 50 मीटर में अरुण सीतापुर, 100 मीटर में सुमित रायबरेली, 200 में संजय उन्नाव, 400 मीटर में संजय उन्नाव व लंबी कूद में आदित्य लखीमपुर प्रथम रहे। प्राथमिक स्तर बालिका 50 मीटर में गायत्री सीतापुर, 100 मीटर रीना रायबरेली, 200 मीटर निधि सीतापुर, 400 मीटर शीबा रायबरेली व लंबी कूद में लक्ष्मी लखीमपुर प्रथम रही। विजेता खिलाड़ियों को डीआईओएस राजेंद्र सिंह, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह व प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संयोजन संचालन जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने किया।