फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता मजदूर का तालाब में मिला शव

Sat, 10 Feb 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। बाबूपुर गांव स्थित एक तालाब में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शव की पहचान मिर्जापुर जिले के लालागंज थाना क्षेत्र के पतारकलां गांव निवासी रेलवे में कार्यरत मजदूर नंदलाल (50) के रूप में हुई।
विज्ञापन

उसके साथियों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों को सूचना दी है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि नंदलाल 27 जनवरी से लापता था। उसकी गुमशुदगी की सूचना बलरामपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी ठेकेदार अहमद हसन शाह ने दर्ज करवाई थी। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें