फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: बदमाशों ने गांव में घुस कर की फायरिंग, एक ग्रामीण घायल, अज्ञात बदमाश की मौत

Thu, 09 Jan 2025 11:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

Robbery in Sitapur: यूपी के सीतापुर जिले में बुधवार देर रात ग्रामीणों और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। इस टकराव में एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई है। 
 
विज्ञापन
घर के पिछले हिस्से से घुसे थे बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र के भडौली लखनियापुर गांव में बीती बुधवार देर रात बदमाशों व ग्रामीणों के बीच फायरिंग हुई। इसमें एक बदमाश व एक ग्रामीण घायल हुए। घायल अज्ञात बदमाश व ग्रामीण को सीएचसी लहरपुर लाया गया। वहां से बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, ग्रामीण का इलाज जारी है और स्थिति सामान्य है। वहीं, बदमाश ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान  दम तोड़ दिया है। बदमाश की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

विज्ञापन


एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि भड़ौली लखनियापुर निवासी फुद्दी यादव के घर में रात में करीब 12 बजे  कुछ अज्ञात चोर चोरी करने की नियत से घुस आये थे। आहट होने पर अज्ञात चोरों द्वारा भागने की कोशिश की गयी जिसमें घर के पीछे की ओर गन्ने के खेत से चोर द्वारा भागने व वेद प्रकाश व अन्य ग्रामीणों द्वारा पकड़ने के दौरान कटीले तार से वेद प्रकाश के पेट के निकट व एक अज्ञात चोर के सिर में चोट आयी। 

विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा भी चोर से मारपीट की गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने वेद प्रकाश व बदमाश को सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया गया है। जहां वेद प्रकाश की स्थिति सामान्य है। अज्ञात चोर को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया, इलाज के दौरान अज्ञात चोर ने दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। वहीं, टीम गठित कर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया दो राउंड फायरिंग हुई, वेद प्रकाश ट्रामा रेफर
ग्रामीणों ने देर रात दो राउंड फायरिंग की बात बताई है। ग्रामीण प्रहलाद ने बताया कि बदमाशों की आहट मिलने पर फुद्दी और वेद प्रकाश ने घर के पिछले हिस्से की घेराबंदी की। बदमाश समान लेकर निकल रहे थे। इस दौरान एक बदमाश को पकड़ा गया तभी उसके साथियों ने दो राउंड फायरिंग की। एक गोली वेद प्रकाश के पेट मे लगी है। उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें