फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर देर रात फायरिंग... दबंगों ने पत्नी से की मारपीट, हाथ में फ्रैक्चर; वीडियो

Sun, 17 Nov 2024 07:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

BJP leader house attacked: सीतापुर में शनिवार की देर रात दबंगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहड़ा संदना कस्बे में दबंगों ने रंजिश के कारण रविवार रात भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में घुसकर परिजनों की पिटाई कर दी। फायरिंग की। घटना के समय मंडल अध्यक्ष घर पर नहीं थे। दबंगों ने उनकी पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी सुरेंद्र अवस्थी मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी के मुताबिक वह रविवार रात अपने घर में सास, जेठानी व बच्चे के साथ सो रही थीं। उनके पति सुरेंद्र धार्मिक यात्रा पर राजस्थान गए थे। रात करीब 11 बजे जोहरियामऊ सरवा भट्ठा निवासी वीरेंद्र मिश्र उर्फ बीरू अपने बेटे करन, अमन व अन्य अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आए। बीरू मिश्रा ने पीड़िता के ससुर का नाम लेकर आवाज लगाई। पीड़िता ने दरवाजा खोला तो सभी आरोपी उनके घर में घुसकर सुरेंद्र को खोजने लगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उनके साथ दबंगों ने छेड़छाड़ करते हुए बुरी तरह से पीट दिया। 

घर में अन्य सदस्यों को भी दबंगों ने पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बीरू ने अपने लाइसेंसी रिवाॅल्वर व कुछ अन्य असलहे से चार से पांच राउंड फायरिंग भी की। घटना के तुरंत बाद सभी घर के बाहर खड़े वाहनों में सवार होकर भाग निकले। उधर, वारदात की जानकारी मिलते ही एएसपी दक्षिणी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह, सीओ मिश्रिख व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में नामजद छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


केस दर्ज कर लिया
रंजिश के चलते यह वारदात हुई है। गंभीर धाराओं में केस दर्ज नामजद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लाइसेंसी रिवाॅल्वर भी कब्जे में लिया गया है। पीड़िता का भी मेडिकल कराया जा रहा है। सख्त कार्रवाई की जा रही है।- डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें