फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: डीजे वाहन में करंट उतरने से संचालक समेत दो की मौत, तीन झुलसे, अवर अभियंता संस्पेड

Mon, 03 Aug 2026 10:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

Accident in Sitapur: पुलिस का कहना है कि मृतकों व घायलों में कोई भी कांवड़िया नहीं था। बिजली विभाग की लापरवाही उजागर होने पर अवर अभियंता को संस्पेड कर दिया। वहीं, अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
सीतापुर में दो कांवड़ियों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानगांव के राजपुर गांव के निकट सोमवार सुबह कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच, एक डीजे वाहन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में वाहन मालिक व डीजे संचालक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस का कहना है कि इसमें कोई भी कांवडिया नहीं था। वहीं, स्थानीयों के अनुसार यह बेशक कांवड़िये नहीं थे लेकिन प्रचार करने के बाद यह लोग भी जल लेकर आते और मंदिर में चढ़ाते।
विज्ञापन


राजपुर गांव निवासी मिथिलेश दीक्षित (45) के अनुसार राजपुर गांव में मल्लिकाअर्जुन धाम मंदिर बना हुआ है। कावंडियों को दिशा निर्देश देने के लिए एक पिकअप पर डीजे सिस्टम बंधा हुआ था। उसमें बैठे लोग लोगों जागरूक कर रहे थे। सीपतपुर के मजरा छेद्दूपुरवा से पिकअप मल्लिकार्जुन शिवधाम, राजपुर की ओर गया था। वहां से वापस लौटते समय राजपुर व सुल्तानापुरवा के मध्य पुल के निकट सड़क के ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की झूलती विद्युत लाइन डीजे से स्पर्श कर गई।

देखते ही देखते पूरे वाहन में करंट फैल गया और आग लग गई। घटना के बाद अचानक अफरातफरी मच गई। करंट लगने से सीपतपुर मजरा छेद्दूपुरवा निवासी पिकअप चालक (पुलिस के अनुसार यह डीजे मालिक भी है) गुड्डू यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे गुड्डू के सहयोगी थौरा निवासी संतोष (30) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में राजपुर निवासी मिथिलेश दीक्षित, विनीत तथा पासिनपुरवा निवासी गोपाल झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है।
विज्ञापन


अवर अभियंता संस्पेड, अधिशासी अभियंता के खिलाफ लिखा पत्र
 विद्युत वितरण खंड महमूदाबाद के तहत ग्राम राजपुरा क्योटाना में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। इस पर अधीक्षण अभियंता ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। बिजली विभाग की लापरवाही उजागर होने पर अवर अभियंता को संस्पेड कर दिया। वहीं, अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। मुख्य अभियंता आरके सिंह ने बताया कि घटना के बाद अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण सहित अन्य अफसरों को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था।

जांच में उजागर हुआ कि गांव के कुछ लोग पिकअप में डीजे लगाकर जा रहे थे। जिसकी ऊंचाई लगभग 12 फीट थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप में लगे डीजे के ऊपर बैठे लोग 11 केवी लाइन के संपर्क में आ गए। जिसमें दो लोगों को करंट लगने से मौत हो गई। 11 केवी लाइन मुख्य रोड के समानांतर गुजर रही है। सड़क के किनारे खेतों में पोल 2006 से लगे हुए हैं। जिसका स्पैन लगभग 83 मीटर का है। खेत से 11 केवी लाइन की ऊंचाई लगभग 17 फीट है।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य रोड से नवनिर्मित सड़क लगभग एक माह पूर्व बनी है। नवनिर्मित सड़क से 11 केवी लाइन की ऊंचाई लगभग 12 फीट है। रोड बनाते समय संबंधित विभाग ने बिजली विभाग को अवगत नहीं कराया गया था। प्रारंभिक जांच में अवर अभियंता वीरेंद्र की लापरवाही उजागर होने पर संस्पेड कर दिया गया है। वहीं, अधिशासी अभियंता महमूदाबाद एसके वर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें