कोतवाली सिधौली क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठान में बृहस्पतिवार दोपहर में आग लग गई। आग प्रतिष्ठान के ग्राउंड फ्लोर पर लगी। प्रतिष्ठान मालिक ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि चारों तल पर फैल गई। सिधौली फायर स्टेशन से दमकल पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आग विकराल होती जा रही।थी। इस पर बिसवां, बीकेटी व सीतापुर से तीन दमकल मंगवाई गईं। चार दमकल वाहनों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घण्टे बाद आग पर काबू पाया। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
कोतवाली क्षेत्र के महमूदाबाद चौराहे के पास शिवशंकर कौशल की हनुमत हार्डवेयर नाम से दुकान है। इस दुकान में चार तल है। बृहस्पतिवार को भूतल पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। उसी की एक चिंगारी दुकान में रखी प्लाई पर गिरी। इसके बाद आग फैल गई। भीषण आग लग गई। व्यवसायी शिवशंकर कौशल के मुताबिक लाखो रुपये का माल जल गया। अभी सटीक आकलन नहीं हो पाया है। मौके पर दमकलकर्मी मौजूद हैं।