फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: चार मंजिल के प्रतिष्ठान में लगी आग, धूं धूं कर जल उठी प्लाई, नहीं हुई जनहानि

Thu, 31 Oct 2024 04:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले में दीवाली के दिन एक दुकान में आग लग गई। यह दुकान प्लाई की थी। देखते ही देखते सभी तलों में आग फैल गई। 
 
विज्ञापन
सीतापुर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सिधौली क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठान में बृहस्पतिवार दोपहर  में आग लग गई। आग प्रतिष्ठान के ग्राउंड फ्लोर पर लगी। प्रतिष्ठान मालिक ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि चारों तल पर फैल गई। सिधौली फायर स्टेशन से दमकल पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आग विकराल होती जा रही।थी। इस पर बिसवां, बीकेटी व सीतापुर से तीन दमकल मंगवाई गईं। चार दमकल वाहनों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घण्टे बाद आग पर काबू पाया। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के महमूदाबाद चौराहे के पास शिवशंकर कौशल की हनुमत हार्डवेयर नाम से दुकान है। इस दुकान में चार तल है। बृहस्पतिवार को भूतल पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। उसी की एक चिंगारी दुकान में रखी प्लाई पर गिरी। इसके बाद आग फैल गई।  भीषण आग लग गई। व्यवसायी शिवशंकर कौशल के मुताबिक लाखो रुपये का माल जल गया। अभी सटीक आकलन नहीं हो पाया है। मौके पर दमकलकर्मी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें