फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सीतापुर चैंपियन

Sat, 23 Aug 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता शनिवार को आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज में हुई। इसमें लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर व रायबरेली के माध्यमिक विद्यालयों की बालक व बालिका वर्ग की टीमों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


सीतापुर की बालक व बालिका वर्ग की टीमों ने सर्वाधिक गोल्ड मेडल्स जीतकर लखनऊ मंडल में ओवरऑल चैंपियन के खिताब पर कब्जा जमाया। हरदोई की बालिका टीम जबकि रायबरेली के बालक वर्ग की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज कमलापुर के प्रिंसिपल साकिब जमाल अन्सारी ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में सीतापुर की टीम को सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल मिले हैं। विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल तथा शील्ड वितरण किया गया। राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें