फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: महिला लेखपाल से तहसील परिसर में दबंगों ने की अभद्रता, मामले को दबाने में जुटे अधिकारी

Thu, 21 Nov 2024 07:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

Sitapur incident: यूपी के सीतापुर जिले में  बुधवार को सदर तहसील सभागार में दबंगों ने प्रशिक्षु महिला लेखपाल से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
पीड़ित प्रशिक्षु लेखपाल स्मृति मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिला खनन अधिकारी के साथ अभद्रता का मामला अभी थमा नहीं था कि बुधवार को सदर तहसील सभागार में दबंगों ने प्रशिक्षु महिला लेखपाल से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले की तहरीर भी तैयार की गई, पुलिस आरोपी को तहसील से हिरासत में लेकर गई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव में पीड़िता ने तहरीर ही नहीं दी। इस कारण पुलिस भी केस दर्ज नहीं कर पाई। नतीजतन आरोपियों को वार्निंग देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


पीडिृता स्मृति मिश्रा के मुताबिक वह तहसील सदर सीतापुर में प्रशिक्षु लेखपाल पद के रूप में तैनात हैं। वह अर्थलिया ग्रंट क्षेत्र में तैनात हैं। आरोप है कि इसी क्षेत्र के गांव कौरैया रावतपुर निवासी एक प्रधानपति एक दो महीने से उनपर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। बीते पांच नवंबर को आरोपी ने रात में काल करके धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि अगर क्षेत्र में नौकरी करनी है, तो मेरे कहे के अनुसार ही करना पड़ेगा वरना क्षेत्र में रुकने नहीं दूंगा। बीती 19 नवंबर को आरोपी के दोनों पुत्र अपने पिता के धान को बेचने के लिये धान सत्यापन के कागज लेकर पीड़िता के पास आए। 

आरोपियों ने बिना जांच किये ही उसपर आख्या प्रेषित करने के लिए दबाव बनाया। लेखपाल ने जांच करने के लिये कुछ समय लगने की बात कही। आरोप है कि धान की मात्रा व भूमि समानुपाती नहीं थे। इस वजह से जांच की बात कही तो आरोपी मारपीट पर अमादा हो गए। आरोपियों ने धमकी दी कि उनके क्षेत्र में कार्य नहीं कर पाओगी, जान से हाथ धोना पड़ेगा। यह भी कहा कि कल तुम इस्तीफा दे दो। बुधवार को आरोपी तहसील पहुंचे और महिला लेखपाल से मारपीट के लिए आमादा हो गए। उन्होंने महिला लेखपाल से अभद्रता की। वहीं, बीच बचाव करने वाले पर्यवेक्षणीय लेखपाल सुरेंद्र कुमार को जमकर पीटा। घटना से तहसील सदर परिसर में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि उनको मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर महिला आयोग हुआ सक्रिय

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने इस घटना की जानकारी पर पीड़िता से बात की। उन्होंने पीड़िता से आयोग के नाम एक पत्र लिखकर अपनी बात रखने पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। हालांकि घटना के बाद से पीड़िता डरी हुई है। वह दबाव में कार्रवाई से कतरा रही है।

सिटी सर्किल में हो रही महिला कर्मचारियों से अभद्रता
सिटी सर्किल में लगातार महिला कर्मचारियों से अभद्रता हो रही है। छह नवंबर को खनन अधिकारी के साथ हुई छेडछाड़ रामकोट थाना इलाके में हुई थी। बुधवार को भी शहर कोतवाली में यह घटना हुई। सर्किल के जिम्मेदार कुछ भी बोलने से कतराते हुए नजर आ रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद भी उनकी भूमिका पीड़िता को न्याय दिलाने की नजर नहीं आ रही है। लेखपाल से हुए मामले में भी सीओ सिटी अमन सिंह ने चुप्पी साध ली।

एसडीएम बोले - कराएंगे कड़ी कार्रवाई
मुझे घटना की जानकारी हुई है। मैंने लेखपाल से बात की है। किसी भी हाल में दबंगई नहीं होने दी जाएगी। कड़ी कार्रवाई करवाता हूं।- अभिनव यादव ,एसडीएम सदर











 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें