फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: पेशी पर गए हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान का गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

Tue, 17 Mar 2026 01:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के एक गांव के पूर्व प्रधान रामजीवन का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी पड़ी मिली।
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की रेउसा के बैदौरा ग्राम पंचायत के मजरा लोनियनपुरवा निवासी पूर्व प्रधान रामजीवन उर्फ बुचऊ (45) का शव गांव के बाहर मंगलवार सुबह लटकता मिला है। वह सोमवार को घर से सीतापुर जिला मुख्यालय पेशी पर जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


रामजीवन उर्फ बुचऊ रेउसा थाने के हिस्ट्रीशीटर थे। वह सोमवार को अपने एक केस में पेशी के लिए सोमवार को घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार न तो वह पेशी पर पहुंचे और न ही वापस घर लौटे। मंगलवार सुबह उनका शव गांव से करीब 200 मीटर दूर उन्हीं के गेहूं के खेत में एक पेड़ से लटका मिला।

ये भी पढ़ें - कुलदीप-वंशिका रिसेप्शन: होटल सेंट्रम में जुटेंगे एक हजार वीआईपी मेहमान, दिग्गज क्रिकेटरों का लगेगा जमावड़ा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में आज से थम जाएगा ठंडी हवाओं का दौर, विक्षोभ के खत्म होते ही चढ़ना शुरू होगा पारा; जानिए पूर्वानुमान
विज्ञापन


घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी पड़ी मिली। परिजनों के अनुसार रामजीवन पर एक दर्जन से अधिक लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज थे। इसी कारण वह हिस्ट्रीशीटर के रूप में चिन्हित थे। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं।

रेउसा प्रभारी निरीक्षक हनुमंत तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें