फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भाई को बचाने में करंट से झुलसी बहन की मौत

Thu, 21 May 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा के सेमरा गांव में बुधवार को करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए आई मां भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के दौरान महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निवासी रुमीशा (13) का छोटा भाई बिजली के खंभे से लटकते एक तार की चपेट में आ गया था। उसको बचाने के लिए बहन रुमीशा दौड़ पड़ी। इस प्रयास में भाई तो बच गया, लेकिन बहन करंट की चपेट में आकर झुलस गई।
शोर सुनकर रुमीशा की मां शहरबानो मौके पर पहुंची। बच्ची को बचाने के प्रयास में वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रुमीशा को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बताया कि करंट लगने से मां शहरबानो के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि महिला को बहराइच के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें