फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: झाड़फूंक के नाम पर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 21 May 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परसेंडी। सकरन निवासी एक महिला ने एक तांत्रिक पर झाड़ फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया कि संतान प्राप्ति का झांसा देकर आरोपी ने महिला के परिजनों से 12 लाख रुपये भी ठग लिए। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि कामापुर स्थित एक मजार के संचालक कल्लू अंसारी ने संतान प्राप्ति और झाड़-फूंक के नाम पर वर्षों तक अंधविश्वास में रख उसका उत्पीड़न किया है। आरोपी ने घर में साया और गड़ा हुआ सोना होने की बात कह कर उससे व पति से खेत व अन्य संपत्ति बिकवाकर करीब 12 लाख रुपये ले लिए। कोई लाभ न होता देख जब पीड़िता ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने 15 मई की रात महिला को मजार पर बुलाकर दुष्कर्म किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें