फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साहब! बहुत भटकने के बाद भी नहीं बन सका राशन कार्ड

Sat, 18 Nov 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। साहब! बहुत समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए भटक रही हूं, फिर भी नहीं बन सका। लहरपुर ब्लॉक के सुल्तानपुर शाहपुर ग्राम पंचायत की ग्राम चौपाल में यह गुहार लगाने पर भी अजमतुननिशां को मायूसी हाथ लगी। विभाग का कोई अफसर या कर्मचारी न होने से समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को 38 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगी। कई जिम्मेदारों के न आने से संबंधित शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। कई विभागों के जिम्मेदार अनुपस्थित रहे। ग्राम चौपालों में पेंशन, आवास, जलभराव, शौचालय आदि की समस्याएं ग्रामीणों ने बताईं।
लहरपुर ब्लॉक ग्राम पंचायत सुल्तानापुर शाहपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ओमेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। प्रचार प्रसार के अभाव में चौपाल में मात्र चार लोगों ने ही शिकायतें दर्ज कराईं। इसमें से पेंशन संबंधी दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। राशन कार्ड बनाने और जल भराव की निकासी की एक-एक शिकायत दर्ज की गई। राशन कार्ड की समस्या का समाधान पूर्ति विभाग के किसी अधिकारी व कर्मचारी के न होने के कारण नहीं हो सका। जलभराव निकासी को लेकर सचिव ने बताया कि इसका शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत डाडाबाद में सचिव विपिन कुमार ने ग्राम चौपाल लगाई। यहां पर एक आवास व दो शौचालय से संबंधित शिकायतें आईं। इनका निस्तारण कराया गया। ग्राम पंचायत चितहला में जेई एमआई मोईन खां व सचिव ऋचा मिश्रा की मौजूदगी में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। यहां कोई शिकायत नहीं दर्ज की गई। ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। इन ग्राम चौपाल में ब्लॉक के अलावा किसी विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहा।
बेहटा विकास खंड की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर उसिया के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत सहायक गरिमा देवी को निर्देश दिया गया। प्रधान अनुज कुमार मिश्रा और अंकित मिश्रा ने शिकायत किया की ग्रामसभा में सफाई कर्मचारी के न आने से गंदगी है। ग्राम पंचायत सुमली में भी चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की संख्या बहुत ही कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें