फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

Sat, 18 Nov 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या 14 के न्यायाधीश राहुल प्रकाश ने शुक्रवार को एक दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शहर कोतवाली के एक गांव निवासी रामू पर आरोप था कि उसने बीती 11 सितंबर 2020 को एक नौ वर्षीय बालिका संग दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता गोविंद मिश्रा ने बताया कि आजीवन कारावास की सजा संग आरोपी पर तीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। बालिका की दादी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। रामू पर लगाए गए अर्थदंड में से 20 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें