फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिधौली कोतवाली का घेराव, प्रदर्शन

विज्ञापन
सीतापुर के सिधौली में कोतवाली का घेराव करके पुलिस से बातचीत करते हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली इलाके में सात दिन पहले चाचा-भतीजे पर हुए हमले के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को हिंदू संगठनों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा और प्रदर्शन किया। कोतवाल से गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सिधौली इलाके के बरगदहा बाड़ी निवासी अजीत रावत अपने भतीजे सूरज रावत के साथ 10 अक्तूबर को बाड़ी से सिधौली दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में बाड़ी स्थित हुसैनपुर चौराहे के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया था। हमले में दोनों घायल हो गए। घटना के दौरान फायरिंग भी की गई थी है।
इंस्पेक्टर सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी ने मामले में गुफरान, फरहान अली, कलीम, हासिम, जमशेद, इश्तियाक, इमरान अली, मिज्जन आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा आदि की धाराओं में केस दर्ज किया था। उसी मामले में गिरफ्तारी को लेकर रविवार को हिंदूवादी संगठन, भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उनके साथ गोरखपुर से पहुंचे महादेव बाबा संतसमाज थे। बाबा के साथ काफी संख्या में समर्थक और हिंदूवादी संगठन के लोग थे।
विज्ञापन

लोगों ने कोतवाली का घेराव करते हुए काफी देर तक हंगामा किया। नामजद आरोपी इमरान और मिज्जन की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी की। कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद बाबा और संगठन के लोग शांत हो गए। लोगों ने मौके से एसपी से भी बात की है। प्रदर्शन के दौरान राहुल कुमार, रितेश यादव, अजय, दीपक मिश्रा, सौरभ अवस्थी, अंकित यादव, निर्मल, महादेव बाबा अखिल भारतीय हिंदू महासभा टीम आदि मौजूद रहे।
कोतवाल सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अब तक इजराइल, जमशेद, इश्तियाक, गुफरान, आकिब समेत छह लोगों को जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। कोतवाल का कहना है कि कोतवाली का घेराव नहीं हुआ है। बाबा और उनके साथ में लोग मिलने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें