फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एसआईसी स्टार्स ने 33 रन से जीता फाइनल

Sun, 17 May 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महमूदाबाद में ट्रॉफी के साथ विजयी टीम के ​खिलाड़ी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
महमूदाबाद। आशुतोष वाजपेयी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मैच रविवार को एसआईसी स्टार्स और एबीएमएल के बीच खेला गया। एसआईसी स्टार्स ने 33 रन से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले की विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अमन दुबे को मिला। चैंपियनशिप ट्रॉफी में सीता इंटर कॉलेज व आशुतोष बृजमोहन मेमोरियल इंटर कॉलेज की टीम समेत आठ टीमों के बीच आठ मैच खेले गए। चार विजेता टीमों के मध्य सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल की विजेता टीम एसआईसी स्टार्स व एबीएमएल की फाइनल में भिड़ंत हुई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर एसआईसी स्टार्स के कप्तान सिद्धार्थ शुक्ल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। एसआईसी स्टार्स की टीम ने निर्धारित छह ओवर में दो विकेट खोकर 99 रन बनाए। सिद्धार्थ शुक्ल ने 15 गेंद पर 53 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एबीएमएल लायंस की टीम छह ओवर में छह विकेट खोकर 66 रन ही बना सकी। एसआईसी स्टार्स ने 33 रन से जीत दर्ज की। चैंपियनशिप में 74 रन बनाने वाले सिद्धार्थ शुक्ल को बेहतरीन बल्लेबाज व पूरी सीरीज में चार विकेट चटकाने वाले आरव पोरवाल को बेहतरीन गेंदबाज चुना गया। चैंपियनशिप में 45 रन बनाने के साथ चार विकेट चटकाने वाले अमन दुबे को मैन ऑफ द सीरिज चुना गया। फाइनल की विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ अपराध निरीक्षक राजेश कुमार ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए किया।
सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डिप्टी मैनेजर आंजनेय आशीष वाजपेयी, वागीश दिनकर, अनंत रत्नम, राकेश शुक्ल, अनिल कुमार, क्रीड़ा प्रभारी रौनक कश्यप, पीयूष चौबे, रामध्यान कुशवाहा, अंबरीश कुमार मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका शशांक वर्मा व विक्रांत सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें