फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 527 विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षक

Sun, 17 May 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गीष्मकालीन अवकाश में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के समायोजन होंगे। प्रत्येक विद्यालय में दो से कम शिक्षक नहीं होंगे। 527 विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। इन विद्यालयों से इन्हें हटाकर निकट के विद्यालय में समायोजित किया जाएगा। बीएसए ने बीईओ से दो दिन के अंदर छात्र व शिक्षक अनुपात के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की सूचना मांगी है। इस सूचना के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 20 मई से विद्यालय बंद हो जाएंगे। एक जुलाई से यह खुलेंगे। इस दौरान ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षक व छात्र अनुपात को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक प्राथमिक विद्यालयों में 30 पर एक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35 नौनिहालों पर एक शिक्षक की तैनाती का मानक है। इधर, बेसिक शिक्षा विभाग ने समीक्षा की तो मालूम हुआ कि 527 ऐसे प्राथमिक विद्यालय है। जहां पर मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। इनको हटाया जाएगा।
इसमें सबसे जूनियर शिक्षक को समायोजित किया जाएगा। वहीं, इस बार कोई भी विद्यालय शिक्षकविहीन व एकल नहीं रहेंगा। हालांकि जिले में शिक्षकविहीन एक भी विद्यालय नहीं है। अब प्रत्येक विद्यालय में कम से कम दो शिक्षक अनिवार्य रूप से तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें