फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: तालाब में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत, घर में मचा कोहराम; खेलते समय पैर फिसलने से पानी में गिरे

Sat, 12 Sep 2026 06:35 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में तालाब में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। खेलते समय पैर फिसलने से दोनों तालाब में गिर गए और गहरे पानी में जाने से डूब गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मरिया और वैफ की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शनिवार को तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


घटना तालगांव क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरा शरीफपुर तलहा गांव की है। यहां तालाब में डूबने से मोहम्मद वैफ पुत्र हारून (5) और मरिया पुत्री मोहम्मद अहमद (6) की मौत हुई है। दोनों बच्चे गांव के दक्षिण स्थित तालाब में खेलने के दौरान डूब गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें