फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रखी दुकानें, निकाला जुलूस

Sat, 16 Jan 2016 12:17 AM IST
सीतापुर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने शहर की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रखा है। अभियान के तहत आंख अस्पताल रोड़, लालबाग बाजार, जिला अस्पताल मार्ग, जीआईसी चौराहा आदि मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाना है। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट बीएन यादव की अगुवाई में अस्थायी रूप से अतिक्रमण हटवाया गया था।
विज्ञापन


इससे व्यापारी नाराज हो गए थे। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई में इसका विरोध किया। व्यापारियों ने आंख अस्पताल मार्ग पर सुबह दस बजे जुलूस निकाला। इस दौरान सैकड़ों व्यापारी एकत्र हो गए। प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस विभिन्न मार्गों पर निकाला।

व्यापारियों का कहना है प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर बार-बार परेशान किया जा रहा है। जबरदस्ती दुकान के बाहर से सामान हटवाया जा रहा है। इस दौरान अतिक्रमण की जद से बाहर व्यापारियों को भी बक्शा नहीं जा रहा है। परेशान व्यापारियों ने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रवीर सिंह से मुलाकात की और समस्याएं रखीं।
विज्ञापन


जिस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि सभी व्यापारी शटर के अंदर ही सामान रखें। सड़क पर अतिक्रमण न करें। जिन व्यापारियों ने स्थायी रूप से अतिक्रमण कर रखा है, वह स्वयं एक सप्ताह के अंदर हटा लें। वरना जेसीबी से तोड़ दिया जाएगा। जिस पर व्यापारी सहमत हो गए। बाद में 12 बजे सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें