फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ढोल नगाड़ों के बीच निकली शिव बरात, सजीव झांकियों ने मोहा मन

Sat, 09 Mar 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां देहात (सीतापुर)। महाशिवरात्रि पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते शिवभक्तों ने शिव बरात निकाली। इस मौके पर बड़े चौराहे पर स्थित पत्थर शिवाला मंदिर को भव्य फूलों व बिजली की झालरों से सजाया गया। सुबह से भक्तोे की भीड़ पूजा के लिए उमड़ने लगी।
विज्ञापन

बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने भव्य शिव बरात निकाली। यह बरात कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई शीतला देवी मंदिर पहुंची। वहां से पत्थर शिवाला मंदिर पर प्रसाद वितरण के साथ बरात का समापन हुआ। वहीं, शिव बरात में बाबा भोलेनाथ के भक्त व महिलाएं ढोल नगाड़ों के बीच नाचते हुए नजर आये। शिव बरात का मुख्य आकर्षण झांकी और सजीव भेष में बाबा भोलेनाथ रहे।
सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस आयोजन संग खम्भेश्वर मंदिर, दुर्गेश्वर नाथ मंदिर व अन्य प्रमुख मंदिरों पर भव्य सजावट व प्रसाद वितरण किया गया। जगह जगह भव्य आयोजनों से पूरा नगर भोलेमय हो गया। आयोजन में निशांत वर्मा, अनिमेष नाग,अमन बाजपेयी, मनोज वर्मा, तनुज मिश्रा, विशाल मिश्रा, दीपक रस्तोगी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें