फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शिक्षामित्र बोले, 12 माह का दिया जाए मानदेय

Fri, 08 May 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षामित्रों की समस्याएं सुनीं। मानदेय बढ़ाने पर प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

संदना में शिक्षामित्र ने मानदेय बढ़ने पर फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रामसेवक पाल ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने सेवा कार्य 62 वर्ष करने व 12 माह का मानदेय दिए जाने की मांग उठाई। बताया कि इस समय शिक्षामित्रों को 11 माह का मानदेय ही दिया जाता है। कैशलैस सुविधा पांच लाख देने का एलान सरकार ने किया है लेकिन चिकित्सीय अवकाश स्वीकृत नहीं हो रहे हैं। इसे स्वीकृति कराने की मांग की।
इस मौके पर अवधेश कुमार राजवंशी, संदीप कुमार वाजपेयी ,पवन तिवारी, राहुल कुमार ,हरिपाल पांडेय आदि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह शिक्षामित्रों की मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों का दर्द समझा और मानदेय 10 हजार से 18 हजार रुपये कर दिया है। उन्होंने सीतापुर में कार्यरत 1,111 शिक्षामित्रों का बढ़ा हुआ मानदेय दो दिन के अंदर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें