फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कबाड़ के जुगाड़ से संवरेगा शहीद पार्क

Thu, 12 Sep 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पार्क को संवारने की शुरू हुई कवायद।
विज्ञापन
सीतापुर। आंख अस्पताल रोड स्थित शहीद पार्क को कबाड़ से संवारा जाएगा। नगरपालिका घरों व दुकानों से निकलने वाले कूड़े का उपयोग करके इसको सजाएगी। इसके पीछे उद्देश्य है कि शहरवासियों को बताना कि कबाड़ का कैसे सदुपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

करीब एक माह के अंदर यह पार्क संवर जाएगा। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। इसके अलावा नगरपालिका घरों व दुकानों से सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्र करती है। अब नगरपालिका इस कूड़े से बेहतर चीजें निकालकर उसका सदुपयोग करेगी।
पहले चरण में आंख अस्पताल मार्ग स्थित शहीद पार्क को संवारने की कवायद शुरू की गई है। कूड़े से पार्क को बेहतर बनाया जाएगा। नगरपालिका ने यहां पर टायर, बोतल सहित अन्य सामग्री को लगाकर संवारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि एक माह के अंदर पार्क नए लुक में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें