फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सात प्रधानाध्यापकों को वेतन रोकने की चेतावनी

Sat, 10 Feb 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक यू-डायस पर स्टूडेंट प्रोफाइल भरने में लापरवाही बरत रहे हैं। छह विकास खंड के सात विद्यालयों में डाटा भरा नहीं जा सका है। इसकी वजह से नौनिहालों को योजनाओं का लाभ देने में दिक्कतें आ रही हैं। बीएसए ने इन प्रधानाध्यापकों को दो दिन का समय दिया है। चेतावनी दी कि अगर समय से डाटा पूरा नहीं होता है तो फरवरी का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय, नौनिहाल व शिक्षकों का डाटा भरा जाता है। इस डाटा के आधार पर ही नौनिहालों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है। इसके लिए सीडीओ ने कई बार समीक्षा की। जिसमें प्रधानाध्यापकों की लापरवाही उजागर हुई थी। बीएसए ने सभी शिक्षकों को तत्काल डाटा भरने के निर्देश दिए थे। हाल ही में हुई समीक्षा में मालूम हुआ कि छह विकासखंड के सात प्रधानाध्यापक डाटा भरने में बहुत ही लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर इन प्रधानाध्यापकों को दो दिन के अंदर डाटा भरने की चेतावनी दी गई है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक दो दिन में अपना अधूरा डाटा भर कर दें। अगर डाटा भरा नहीं गया तो प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया जाएगा।

यह बरत रहे लापरवाही
हरगांव विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी 19 बच्चों का अपूर्ण है डाटा। कसमंडा विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय रामपुर में 19 का अपूर्ण है। खैराबाद विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय दारानगर में 14, प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में 24, मछरेहटा विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय बनियामऊ द्वितीय में 1, पिसावां विकासखंड का उच्च प्राथमिक विद्यालय पाताबोझ में 95, रामपुर मथुरा का प्राथमिक विद्यालय मितौरा में 108 विद्यार्थियों का डाटा अपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें