फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवता विधायक ने घेरा थाना

विज्ञापन
रेउसा थाने में मौजूद लोग। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। सिपाही पर घूस लेने का आरोप लगाते हुए रविवार को सेवता विधायक ने थानगांव थाने का घेराव किया। इस दौरान विधायक ने जमकर हंगामा किया। काफी मान मनौव्वल के बाद विधायक शांत हुए।
विज्ञापन

रविवार को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी अचानक लाव लश्कर के साथ थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने थाने को घेर लिया। विधायक ने आरोप लगाया कि थाने में तैनात एक सिपाही खुलेआम घूस लेता है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। विधायक ने एसओ पर भी गंभीर आरोप लगाए कि वे उनके कार्यकर्ताओं का अपमान करते हैं।
विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं का काम किया जा रहा है। विधायक ने एसओ से कहा कि कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में एसओ संतोष कुमार ने बताया कि विधायक थाने पर एक प्रकरण को लेकर आए थे। जैसे आए थे, वैसे ही चले भी गए। मामले में जो सही होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें