फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 26 शिक्षकों की सेवा समाप्त

Thu, 23 Jul 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया के मऊ स्थित हिंद ट्रस्ट द्वारा संचालित एक निजी शिक्षण संस्थान से 26 शिक्षकों को बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से निकाल दिया गया। आरोप है कि इन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही मई व जून माह का वेतन ही। इस मामले में 11 शिक्षकों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हिंद ट्रस्ट प्रबंधन ने शिक्षकों पर छात्रों की फीस जमा कराने में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, इन शिक्षकों के साथ करीब छह महीने पहले इसी स्कूल के बस ड्राइवर ओमप्रकाश को भी बिना पूर्व सूचना के नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद बाद मामला श्रम न्यायालय पहुंचा था।

प्रभावित शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय में लगभग डेढ़ वर्ष से कोई अकाउंटेंट नहीं था। प्रधानाचार्य के निर्देशानुसार, शिक्षक ही कक्षावार छात्रों से फीस वसूल कर एचआर कार्यालय में जमा कराते थे।
विज्ञापन


शिक्षकों का दावा है कि फीस से संबंधित सभी रिकॉर्ड विद्यालय के पास मौजूद हैं। शिक्षक किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। प्रभावित शिक्षकों में प्रवीन बाजपेयी, अमीषा पटेल, अनामिका शुक्ला, वंदना, तन्वी बाजपेयी और अमित वर्मा सहित कुल 26 शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें