फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कॉल डायवर्ट कर बीडीओ सिधौली का फोन हैक किया

Thu, 23 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। साइबर ठगों ने नए तरीके से कॉल डायवर्ट कर खंड विकास अधिकारी सिधौली का व्हाट्सएप हैक कर लिया। उन्होंने क्षेत्राधिकारी सिधौली को तहरीर दी है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी के अनुसार 19 जुलाई को वह अपने पुत्र से मिलने गुरुग्राम गए थे। वहां उनके मोबाइल नंबर 8303862131 पर 7856030094 नंबर से एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।

कॉलर ने खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके नाम पेपर पार्सल रिव्यू कोरियर के माध्यम से सीतापुर आवास पर भेजा गया है।

जब उन्होंने घर से बाहर होने की बात कही तो ठग ने पीड़ित से _21_7865030094# डायल करने के लिए कहा। कोड डायल करते ही उनकी कॉल डायवर्ट होकर आरोपी के नंबर पर जाने लगी। इसके कुछ ही देर बाद उनका व्हाट्सएप लॉगआउट हो गया और अकाउंट हैक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आशंका जताई है कि व्हाट्सएप हैक कर उनके व्यक्तिगत डाटा और संपर्कों का दुरुपयोग किया जा सकता है। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें