फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीमा ने बदल दी 1500 महिलाओं की जिंदगी, बनाया सशक्त

Sat, 05 Apr 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कसमंडा ब्लॉक की बैंक सखी सीमा देवी ने 150 समूहों की सीसीएल कराई है। जिससे 1500 से अधिक महिलाओं ने अपने जीवन स्तर में सुधार किया है। अब इन महिलाओं को धन की कमी के कारण काम न कर पाने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता और वे छोटे उद्योगों के जरिए अपने परिवार की आजीविका चला रही हैं।
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत कसमंडा में 2021 में उजाला महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया था। सीमा देवी के पति दैनिक मजदूरी करते हैं। लेकिन गांव में रोजगार न मिलने के कारण अक्सर उन्हें बाहर भी जाना पड़ता था। इससे बच्चों की पढ़ाई में रुकावट आती थी और परिवार की आय में कोई वृद्धि नहीं हो रही थी।
सीमा देवी समूह की बैठकों में नियमित रूप से भाग लेती थीं और इंटरमीडिएट पास होने के कारण वे समूह के दस्तावेजों का रख-रखाव भी करती थीं। इसे देखते हुए उन्हें 2022 में बैंक ऑफ इंडिया की कमलापुर शाखा में बैंक सखी के पद पर नियुक्त किया गया। जिससे वे अपने परिवार को आर्थिक तंगी से मुक्त करने में सक्षम हो पाई हैं।
विज्ञापन


हो रही 70 हजार सालाना आय
सीमा ने बताया कि वर्तमान में उनकी सालाना आय लगभग 70 हजार रुपये है। जिससे वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण प्रदान कर पा रही हैं। उन्होंने अपनी बचत से सिलाई मशीन खरीदी है और कपड़ों की सिलाई करने लगीं। 2024-25 में सीमा देवी ने 150 समूहों की कैश क्रेडिट लिमिट बनवाई है। जिससे 1500 से अधिक महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और वे अब धन के अभाव से जूझने के बजाय छोटे व्यापार कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें