फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सख्ती देख कारोबारी खुद हटाने लगे अतिक्रमण

Tue, 02 Dec 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रविवार को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लालबाग से आंख अस्पताल मार्ग तक अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया था। इसका असर सोमवार को इलाके के कारोबारियों पर होता दिखा। प्रशासन की सख्ती को देख दुकानदार स्वयं ही मजदूरों की मदद से टीनशेड, नाले पर रखे काउंटर व पक्के चबूतरों को तोड़ते व अतिक्रमण हटाते नजर आए।
विज्ञापन

आंख अस्पताल मार्ग, घंटाघर, मार्ग, जीआईसी और हरदोई चुंगी से कांशीराम कॉलोनी तक लोगों ने सोमवार को प्रशासनिक टीम के पहुंचने से पहले ही अपना अतिक्रमण खुद हटाना शुरू कर दिया। आंख अस्पताल मार्ग और लालबाग चौराहे पर कई दुकानदारों ने रात में ही अपने दुकानों के सामने बने पक्के शेड, टीन शेड, बढ़े हुए प्लेटफॉर्म और सड़क तक फैल चुके काउंटर को तोड़ कर हटा दिया। सोमवार को दोपहर बाद अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू होने पर व्यापारियों को कोई खास नुकसान नहीं उठाना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें