मिश्रिख। महार्षि दधीचि इंटर कॉलेज में युवा कल्याण विभाग की ओर से चल रही दो दिवसीय विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इसमें बैडमिंटन, कुश्ती, एथलेटिक्स व गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुईं।
सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर रेस में सत्यम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में अर्पित यादव, प्रवेश मिश्रा व हर्मन पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गोला फेंक में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में ऋचा कनौजिया, ऋतु त्रिपाठी व श्रेया गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन में अतुल यादव ने प्रथम व प्रिंस तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका जिला खेल सचिव अवधेश नंदन पांडेय ने निभाई। आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत वर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।