महमूदाबाद कोतवाली नगर के कटरा बाजार निवासी गौरव गुप्त पुत्र लक्ष्मीधर की इसी कोतवाली क्षेत्र के बाबाकुटी चौराहे पर सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। बुधवार की देर शाम गौरव दुकान बंद कर बाइक से बाबाकुटी से अपने घर महमूदाबाद वापस आ रहा था।
इस बीच जब वह भिटौरा गांव के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो असलहाधारी बदमाशों ने ओवर टेक कर असलहा दिखाकर उसे रोक लिया। रुकने पर बदमाशों ने गौरव से बैग छीन लिया।
बैग में 12 हजार की नकदी, करीब 50 हजार के सोने-चांदी के जेवर, दुकान की चाभी व समसैंग गैलेक्सी कोर टू मोबाइल सहित करीब 70 हजार का माल रखा था। इसके बाद बदमाश कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
कोतवाल डीके शाही ने बताया घटना की रिपोर्ट धारा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के जल्द खुलासे के लिए एसओजी टीम की भी मदद ली जा रही है।