फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान बचाओ संवाद: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- वोट चोरों को देश से भगाना होगा

Sun, 24 Aug 2025 07:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर के महोली में संविधान बचाओ संवाद का आयोजन किया गया। जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस सांसद ने कहा कि महोली को सामंतों की चारागाह नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व सांसद को माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वोट चोरों को देश से भगाने के लिए बिहार से राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के साथ जो आवाज बुलंद की है, उत्तर प्रदेश में वह आवाज सात सितंबर को बिसवां से बुलंद की जाएगी। यह बात रविवार को महोली में संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही। उन्होंने कहा कि वोट चोरों को देश से भगाना होगा।

विज्ञापन


सांसद राकेश राठौर ने कहा कि महोली को सामंती राजनीतिक ताकतों ने अपनी चरागाह बना लिया है, लेकिन आज संविधान रक्षा के लिए हजारों की यह जुटान महोली से सामंती ताकतों को उखाड़ फेंकेगी। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राज्य सचिव डॉ. बृजबिहारी ने कहा कि महोली में संविधान बचाने वाली ताकतें राजनीतिक रंगमंच पर आ गई हैं। अब संविधान के हत्यारों को महोली की राजनीति से बाहर जाना होगा। अब वह सामाजिक न्याय की ताकतों के आगे नहीं टिकेंगे।

जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा संविधान पर हमला डॉ. आंबेडकर पर हमला है। किसान नेता शिव प्रकाश सिंह ने कहा जो ताकतें संविधान विरोधी हैं, वह ताकतें किसान विरोधी भी हैं। ऐसी ताकतों की विदाई का वक्त आ गया है। सभा की अध्यक्षता कर रही कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि हरगांव, बिसवां के बाद संविधान बचाओ संवाद अभियान महोली भी पहुंच गया और यहां की हजारों की जुटान इस बात की गवाह है कि अब संविधान के हत्यारों को जनता निर्णायक जवाब देगी।
विज्ञापन


मजदूर नेता सुनीला रावत ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के अधिकार भाजपा खत्म करना चाहती है। सम्मेलन में जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता अच्छे बेग, हसीना खातून, विनीता राजवंशी ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें