फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आश्रम जाने वाले मार्ग की बदहाली से संत नाराज

Tue, 08 Sep 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। नैमिषारण्य तीर्थ मोहल्ला उत्तर वार्ड नंबर एक गंज बाजार स्थित आश्रम के स्वामी दिवाकरानंद ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मार्ग की बदहाली से अवगत कराया। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द जर्जर मार्ग की समस्या का निदान नहीं होने पर वह अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

स्वामी दिवाकरानंद ने पत्र के माध्यम से बताया कि आश्रम पहुंचने का एकमात्र रास्ता दलदल में तब्दील हो चुका है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और उनमें गंदा पानी भरा है। इसके कारण आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं, मोहल्लेवासियों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। बरसात में जलभराव और कीचड़ के कारण यहां से निकलना दूभर हो जाता है।
स्वामीजी ने कहा कि पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई, लेकिन इस बार ऐसा होने पर आंदोलन का रुख अपनाएंगे और अनशन पर बैठेंगे। इस संबंध में एसडीएम दीपक गुप्ता ने बताया कि सड़क का टेंडर हो चुका है। जल्द ही सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें