फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संतों ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़ी दुश्वारियां बताईं

Sun, 28 Dec 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बैठक करते संत। - फोटो : धान क्रय केंद्र पर ट्रॉलियों में लदा पड़ा धान।
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। 84 कोसी परिक्रमा मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को रामगढ़ गांव स्थित महर्षि गर्ग आश्रम में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मिश्रिख शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने की।
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा मेला समिति के अध्यक्ष महंत नारायण दास, महासचिव महंत संतोष दास खाकी, स्वामी विमलानंद सरस्वती आदि संतों ने परिक्रमा मार्ग से जुड़ी समस्याओं को बैठक में रखा। संतों ने बताया कि महर्षि गर्ग आश्रम स्थल पर झाड़ियां उग आई हैं। इस वजह से सफाई और तीर्थ में जल भरवाने की तत्काल आवश्यकता है। रामगढ़ मोड़ से महर्षि गर्ग आश्रम तक मार्ग काफी जर्जर है और जलभराव रहता है।
कैलाश आश्रम से भटखेरवा गांव और उर्दहा गांव रोड तक के रास्ते झाड़ियों से घिरे हैं। घटमापुर गांव के सरकारी ट्यूबवेल के पास परिक्रमा मार्ग कट रहा है। वहीं अलीनगर गांव के बाहर गंदगी की दिक्कत है। घटमापुर गांव में सड़क किनारे अतिक्रमण और पहला चौराहे पर काफी दिनों से मार्ग की गिट्टी उखड़ी होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी है। रामगढ़ में महर्षि मार्ग आश्रम तक मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर है।
विज्ञापन

एसडीएम ने संतों को आश्वासन दिया कि 84 कोसी परिक्रमा शुरू होने से पहले साफ-सफाई, नदी की सफाई, गांवों के रास्तों की सफाई, घाट तक पहुंच मार्ग, घाट व चेंजिंग रूम की सफाई तथा घाटों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। बैठक में कोरौना पड़ाव प्रभारी धर्म सिंह, एडीओ पंचायत राजेश कुमार, सचिव प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें