कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया स्थित डॉ. यशपाल सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित द्वितीय ग्राम पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पांच मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में भीखपुर टीम ने 6 ओवर खेलकर 63 रन बनाए। खानीपुर टीम ने 4.2 ओवर में ही मैच जीत लिया।
दूसरे मुकाबले में भेड़िया टीम ने 6 ओवर में 73 बनाए। तड़ई खुर्द की टीम 49 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह मैच भेड़िया टीम ने 25 रन से जीता। तीसरे मैच में फत्तेखेरवा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों का लक्ष्य अटरिया टीम को दिया। अटरिया टीम बड़े स्कोर का पीछा करते हुए 8 विकेट में 39 रन ही बना सकी।
चौथे मुकाबले में बनौगा टीम ने 69 रन बनाकर 70 रनों का लक्ष्य सहजनपुर की टीम को दिया। इसमें शहजनपुर की टीम 40 रनों पर सिमट गई। पांचवें मुकाबले में गुलहरिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 92 रनों का लक्ष्य नईबस्ती को दिया। इसमें नईबस्ती टीम 46 रनों पर सिमट गई।
इस अवसर पर एसआरके द्वितीय ग्राम पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, संरक्षक डॉ. विनय मोहन, प्रभात यादव, विमल तिवारी, सतीश दिवाकर, तेज प्रताप सिंह, आदित्य भानू आदि मौजूद रहे।