फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 18 से 20 अक्तूबर तक शहर में लागू रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 05 Oct 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। धनतरेस से लेकर दिवाली (18 से 20 अक्तूबर) तक शहर में तीन दिन यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए 13 पॉइंट चिह्नित किए गए हैं। इन सभी स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहर में भारी वाहन नहीं घुस सकेंगे।
विज्ञापन


इन मार्गाें का करें प्रयोग
1- रोडवेज चौराहे से लालबाग की तरफ आने वाले वाहनों को बहुगुणा चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। चार पहिया व ई रिक्शों को ट्रांसपोर्ट चौराहे तक आने दिया जाएगा। ये वाहन लालबाग की तरफ नहीं जा सकेंगे।
2- आंख अस्पताल चौराहे से केवल दो पहिया वाहन लालबाग की तरफ जा सकेंगे।
3- मंडी चौकी के पास कांशीराम कॉलोनी व श्यामनाथ की तरफ से आने वाले वाहनों को नवीन चौक की तरफ मोड़ा जाएगा। चार पहिया व ई रिक्शा केवल जीआईसी चौराहे तक ही आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


4- पुलिस लाइन तिराहे से सभी वाहनों रोडवेज चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। लालबाग कोठी की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेंगे।

5- लालबाग चौराहे से घंटाघर की तरफ बैरियर लगाकर किसी भी प्रकार के वाहनों को बाजार के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।

6- लालबाग आने वाले वाहनों को लालबाग पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

7- डॉ. जौहरी वाली गली से घंटाघर की तरफ, लालबाग से लेकर घंटाघर की तरफ व लाल कपड़ा कोठी से लेकर घंटाघर की तरफ ई-रिक्शा का प्रतिबंध लागू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें