फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पशु से टकराई बाइक, लखनऊ के दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। बाइक पर सवार होकर सीतापुर से लखनऊ जा रहे दो युवक कमलापुर थाना क्षेत्र में ओवर ब्रिज के पास घूम रहे पशु से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ के कैसरबाग मुगलगंज निवासी सगीर (32) साल पुत्र नसीर अहमद अपने साथी शकील (36) पुत्र कमरू शाहके साथ किसी काम के सिलसिले में सीतापुर आए थे। यहां से दोनों लोग बाइक पर सवार होकर शनिवार की शाम करीब 6 बजे वापस लखनऊ जा रहे थे। जब यह लोग कमलापुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जलालपुर ओवर ब्रिज के पास पहुंचे तभी सड़क पर घूम रहे एक छुट्टा पशु से टकरा गए। जिससे दोनों दूर जा गिरे।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों को अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक के परिवारजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सूचना मृतकों के परिवार को दे दी गई है। जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें