फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल में डकैतों का धावा, लूट ले गए टैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। रामकोट में कचनार पुलिस चौकी के पास एक राइस मिल में बीती रात को डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने मिल में घुसकर चौकीदार को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद राइस मिल में खड़ा एक ट्रैक्टर लूट ले गए। जख्मी चौकीदार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
रामकोट थाना क्षेत्र के कचनार चौकी क्षेत्र के रामपुर टिकवा पारा गांव के पास सीतापुर-गोला मार्ग पर विनोद अवस्थी की लक्ष्मी राइस मिल है। यहां टिकवा पारा गांव का ही राजकुमार चौकीदारी करता है।
विज्ञापन

बताते हैं कि मंगलवार रात मिल की दीवार फांदकर करीब छह डकैत अंदर दाखिल हो गए। आहट पाकर चौकीदार ने डकैतों को ललकारा। इस पर डकैतों ने धारदार हथियार से हमला कर चौकीदार को घायल कर दिया।
मिल में खड़े ट्रैक्टर को धक्का लगाकर बदमाशों ने स्टार्ट किया और उसे लेकर भाग निकले। घायल चौकीदार ने मिल मालिक को वारदात की जानकारी दी। सूचना पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। कचनार चौकी में डकैती की जानकारी दी गई। घायल चौकीदार की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
लूट की जानकारी होते ही एएसपी मधुबन सिंह, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह व क्राइम ब्रांच टीम व चौकी इंचार्ज प्रदीप पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें