मधवापुर चौराहे से मछरेहटा जाने वाली सड़क की मरम्मत शुरू। संवाद
खैराबाद (सीतापुर)। मधवापुर चौराहे से मछरेहटा जाने वाले जर्जर मार्ग की मरम्मत लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को शुरू करा दी। लगभग एक करोड़ की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस जर्जर मार्ग की बदहाली को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेने के बाद लोक निर्माण विभाग ने 11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की मरम्मत का काम शुरू कमा दिया है। लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश में यह मार्ग कीचड़ से भर जाता था जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
इस मार्ग से कटिया, चंदनपुरवा, गोपालापुर, सलाहाबाद, परसदा, चितरेहटा, नत्थापुर, केसरा, भदेभर, निघुआमऊ व मुसौली आदि गांवों के बाशिंदों का आवागमन होता है। नवल मिश्र, सनी शुक्ला, उमेश कुमार, रामासरे, आशीष व पंकज कुमार आदि ने बताया कि अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। ग्रामीणों ने आभार जताया है।