फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: करंट लगने से महिला की मौत

Sat, 22 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मत्ता । (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कुतुबनगर (सीतापुर) पिसावां क्षेत्र के गांव सतनापुर निवासी बुजुर्ग महिला की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर से गन्ना छीलने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन


सतनापुर गांव निवासी मत्ता (65) शुक्रवार सुबह पड़ोस के गांव देवगवां स्थित खेत में गन्ना छीलने के लिए जा रही थीं। उसी दौरान रास्ते में हाइटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब वह काफी देर बाद भी खेत पर नहीं पहुंचीं तो उनके पुत्र परशुराम ने तलाश शुरू की। रास्ते में शव देखकर लोगों ने बिजली विभाग को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस के साथ बिजली विभाग के अधिकारी भी आ गए।

पुत्र ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अवर अभियंता राजेश गौतम ने बताया कि जांच-पड़ताल कर पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें