सीतापुर। आरएमपी इंटर कॉलेज ने शनिवार को वॉलीबाल बालक/बालिका प्रतियोगिता में ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने टीम को बधाई दी।
विवेकानंद मॉडर्न अकादमी, बक्शी का तालाब की ओर से बालक/बालिका दो वर्गों में वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विवेकानंद मॉडर्न अकादमी और आरएमपी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें आरएमपी इंटर कॉलेज ने सीधे सेटों में 28-26 और 25- 16 से हराकर विजय हासिल की।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में भी प्रतियोगिता का फाइनल विवेकानंद मॉडर्न अकादमी और आरएमपी इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें आरएमपी इंटर कॉलेज ने सीधे सेटों में 21-19 और 21-17 से हराकर विजय प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार और शारीरिक शिक्षक दीप कुमार वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।