फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू के हत्यारों को मिले सजा-ए-मौत

विज्ञापन
सिधौली में ज्ञापन सौंपते हिंदूवादी संगठन। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। दिल्ली में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या की आंच अब जिले में भी पहुंच गई है। रविवार को जिलेभर में अलग-अलग तहसीलों और स्थानों पर हिंदूवादी संगठनों ने कार्यकर्ताओं के साथ घटना की निंदा करते हुए नारेबाजी की। संबिंधत अफसरों को ज्ञापन सौंपकर आवाज बुलंद की। संगठनों ने कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी को सजा-ए-मौत, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। अफसरों ने ज्ञापन लेकर संगठनों की बात ऊपर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मिश्रिख संवाद के अनुसार, बजरंग दल के जिला संगठन मंत्री बजरंगी विमल मिश्रा, संयोजक बजरंगी आलोक मिश्रा ने नेतृत्व में रविवार को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मिश्रिख को दिया गया है। इस दौरान नीरज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, लवकुश शुक्ला, प्रखंड मंत्री अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद थे। पिसावां संवाद के अनुुसार, बजरंग दल प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने एसओ संजीव कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया है। मांग की है कि हत्या आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। मृतक रिंकू शर्मा के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व परिजनों को एक करोड़ का आर्थिक सहयोग दिया जाए। इस दौरान बजरंग दल के अजितेश अवस्थी, माधव राम बाजपेयी, प्रदीप कुमार, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
लहरपुर संवाद के अनुसार, बजरंग दल, भाजपा, भाजयुमो, एबीवीपी, विहिप, आरएसएस, विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार मदन मोहन वर्मा को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी, व अन्य हमलावरों पर रासुका लगाने, रिंकू शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में राजेश्वर दयाल रस्तोगी, मुकुंदीलाल त्रिवेदी, वीरेंद्र पुरी, राज दीपक खरे, बंसीधर पाठक, अनुराग मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिधौली संवाद के अनुसार, विहिप के जिला संयोजक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। नायब तहसीलदार सुखबीर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की। इस दौरान दिग्विजय शुक्ला, मुन्नन, अनूप मिश्रा, उपेंद्र त्रिपाठी, भानु प्रताप, विजय मौर्य, आदित्य त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, लवलेश पांडेय, नितीश बाजपेई, लवकुश पांडेय मौजूद रहे।
बिसवां संवाद के अनुसार, जरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह को सौंपा। हत्यारों को फांसी की मांग की है। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की बात कही। इस दौरान आयुष मिश्रा, शुभम वर्मा, शशिकांत शुक्ला, मोहित वर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। महमूदाबाद संवाद के अनुसार, बजरंग दल महमूदाबाद के जिला मंत्री कृतार्थ मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। इस दौरान रवि अवस्थी, सौरभ गुप्ता, आशीष शुक्ला, गौरव मिश्र, आकाश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें