फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सिधौली में बनेगी रिंग रोड, सुगम होगा यातायात

Tue, 23 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। क्षेत्रीय भाजपा विधायक मनीष रावत ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नगर पंचायत में एक रिंग रोड बनवाने का प्रस्ताव रखा है। विधायक ने नियम 301 के तहत सदन से इस लोक महत्व के विषय पर विचार करने का अनुरोध किया है। विधायक मनीष रावत ने बताया कि रिंग रोड के निर्माण से कस्बे में लग रहे जाम से छुटकारे के साथ ही बढ़ते सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

विधायक मनीष रावत ने बताया कि सीतापुर की विधान सभा सिधौली से लखनऊ की दूरी 45 किलोमीटर है। वहीं, सिधौली से सीतापुर जिला मुख्यालय की दूरी 35 किलोमीटर है। सिधौली से नैमिषारण्य की दूरी 40 किलोमीटर, बिसवां की दूरी 35 किलोमीटर और महमूदाबाद तहसील 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सिधौली विधान सभा सीतपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। सिधौली इन सभी के केंद्र मेंहै। सीतापुर-दिल्ली नेशनल हाईवे के साथ साथ प्रमुख रेलवे लाइन भी है। यह रूट सीतापुर होते हुए दिल्ली तक जाता है। चहलारी घाट के पुल बनने से बड़ी संख्या में बड़े वाहन बहराइच, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव और लखनऊ की ओर सिधौली होकर ही जाते हैं। दिल्ली से होकर आने वाले वाहन सिधौली होकर ही आते हैं। इस कारण से इस रूट पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है।
उन्होंने बताया कि जिस समय नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा था, उस समय सिधौली में बाई पास नहीं बनाया गया। घरों और दुकानों को तोडकर ही चौड़ीकरण किया गया था। सिधौली सीतापुर दिल्ली नेशनल हाईवे कस्बे के अंदर से होकर गुजरता है। सड़क चौड़ीकरण के समय कोई भी फ्लाई ओवर नहीं बनाया गया था। इस कारण कस्बे के अंदर अक्सर सड़क जाम के साथ ही लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों की भी मांग है कि इस समस्या का निस्तारण रिंग रोड बनने से ही हो सकेगा।
विज्ञापन


क्रिटिकल कॉरिडोर में शामिल है सिधौली नेशनल हाईवे
सिधौली नेशनल हाईवे 30 ए को क्रिटिकल कॉरिडोर में शामिल किया गया है। डीजीपी के निर्देश पर गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम इस क्षेत्र में भ्रमणशील रहती हैं। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। सिधौली केंद्र बिंदु होने के कारण वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। टोल प्लाजा के आंकड़े बताते हैं कि एक दिन में इस रूट से करीब पंद्रह हजार वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें