फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तालगांव डकैती मामले में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परसेंडी। रसूलपुर गांव में 17 जनवरी की रात रिटायर्ड लेखपाल के घर हुई 17 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि रिटायर्ड लेखपाल अमर वर्मा के घर में 17 जनवरी को डकैती पड़ी थी। डकैतों ने तमंचे के बल पर परिवार के लोगों को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये कैश समेत 17 लाख का माल पार कर दिया था।
पुलिस की आठ टीमें खुलासे के लिए लगाई गईं थीं। आईजी रेंज किरण एस ने पीड़ितों से मुलाकात कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था। इसके बाद 24 जनवरी को पुलिस ने पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के पास से जेवर बेचकर जमा हुई 4.28 लाख रुपये बरामद हुए थे। पुलिस ने तंबौर के संगतटोला निवासी कलीम को सलेमपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दस हजार रुपये एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें