सीतापुर। शहर के एक गेस्ट हाउस में रविवार को राहुल की बात छात्रों के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता सांसद राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी छात्रों के संघर्ष में साथ खड़े हैं। उन्होंने भाजपा को छात्रों और युवाओं के भविष्य का बैरियर बताते हुए इसे हटाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम आयोजक रत्नम राठौर ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज से भयभीत है। उन्होंने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई अभद्रता का मुद्दा उठाया। अरूणेश यादव ने शिक्षा व्यवस्था व युवाओं की समस्याओं पर विचार रखे। जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने छात्र हितों की रक्षा की बात कही।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह और दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृजबिहारी ने किया। इस मौके पर सुनीला रावत, हसीना खातून, राजेश पाल समेत बड़ी संख्या में छात्र व कार्यकर्ता मौजूद रहे।