फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवाओं ने नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

Sun, 02 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
शपथ लेते युवा
विज्ञापन
सीतापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत संगठन की ओर से रविवार को नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को सुना और नशा मुक्ति की शपथ ली।
विज्ञापन

आरएमपी पीजी कॉलेज में 200 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ डीपी वर्मा डिग्री कॉलेज, सीतापुर शिक्षण संस्थान, हिंदू कन्या महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय के युवाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वहीं, मिश्रिख ब्लॉक के अखंड आचार्य स्वामी अचिन्त्यानंद इंटर कॉलेज नैमिषारण्य में अभय शुक्ला और सुदामा दीक्षित के संयोजन में 50 से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ा गया।
अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने नागरिकों और विद्यार्थियों से नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें