फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महमूदाबाद में समाज कल्याण विभाग का छात्रावास शुरू होने से विद्यार्थियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तहसील महमूदाबाद में बाबू जगजीवन राम अनुसूचित जाति छात्रावास समाज कल्याण विभाग की ओर से शुरू किया गया है। इसमें 59 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। यहां की सभी सुविधाएं निशुल्क हैं। दूर दराज के कई ऐसे विद्यार्थी छात्रावास में रह रहे हैं, जो अपने घरों से आकर शिक्षा नहीं ग्रहण कर सकते थे। अब वह समय से विद्यालय जाकर अध्ययन कर रहे हैं। यहां निवास कर रहे विद्यार्थियों ने छात्रावास की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन

छात्रावास में निवास कर रहे छात्र ललित कुमार महमूदाबाद के सरकारी विद्यालय में कक्षा 12 में पढ़ते हैं। वह थाना सकरन के रहने वाले हैं, जोकि महमूदाबाद से करीब 35 किमी. दूर है। उन्होंने बताया कि घर से रोज आकर पढ़ाई करना सम्भव नहीं था, लेकिन समाज कल्याण विभाग के इस छात्रावास से हमारी तकलीफें दूर हो गई हैं, यही रहकर पढ़ाई करते हैं। छात्र शिवेंद्र प्रताप यादव निवासी ग्राम मुर कटिया थाना रामपुर मथुरा बताते हैं कि हम महमूदाबाद में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। हमारे काॅलेज से घर की दूरी करीब 20 किमी है। आने-जाने में काफी समस्या होती थी। छात्रावास मिलने से समस्या का निदान हो गया।
किराये के मकान से मिला छुटकारारेउसा ब्लॉक के रहने वाले छात्र अंकित कुमार ने बताया कि हम कक्षा 11 में पढ़ते हैं। विद्यालय दूर होने के कारण किराए से मकान लिया था, अब इससे छुटकारा मिल गया है। ठंड के मौसम में काफी परेशानी होती थी। छात्रावास में बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाएं ठीक हैं। सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात हैं।
विज्ञापन

घर से आने में होती थी दिक्कतअश्वनी निवासी बहादुरपुर बताते हैं कि हमारे घर से कालेज करीब 30 किमी दूर है। हम छात्रावास में रुक कर बीए की पढ़ाई करते हैं। पहले जब घर से पढ़ने आते थे तो काफी समस्या होती थी। रोज आने में पैसा भी खर्च होता था। ठंड में काफी समस्या होती थी लेकिन छात्रावास में रहने से सारी समस्या दूर हो गई है।
अभ्युदय कोचिंग शुरू होने से बनेगा कॅरिअर छात्रावास में रहने वाले कुलदीप सिंह, शिवम गुप्ता, मनीष, अरुण, अवधेश, नीरज, सुधाकर, शिवेंद्र प्रताप आदि छात्रों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार छात्रावास में निरीक्षण करने के लिए आए थे। उनसे हम लोगों ने उनसे लाइब्रेरी व अभ्युदय कोचिंग खुलवाने के लिए कहा था। उन्होंने जल्द ही लाइब्रेरी व कोचिंग खुलवाने का आश्वासन दिया था। इसके संचालित होने से कैरियर बनाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें