कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया में सोमवार को कसिमापुर मार्ग पर एक स्कूली बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इलाके के बेरसपुर गांव निवासी विपिन (24) सुबह के समय अपने घर जा रहे थे। अम्बरपुर-कसिमापुर मार्ग पर गुजर रही छात्रों से भरी स्कूली बस ने बाइक को टक्कर मार दी। विपिन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनको हिंद अस्पताल में भर्ती कराया। बस में सवार हिंद स्कूल के छात्र भी बाल-बाल बच गए। (संवाद)