फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी पुल बना वाहन चालकों से वसूली

विज्ञापन
लहरपुर क्षेत्र के लालपुर मार्ग पर गोबरहिया नदी पर बना लकड़ी का पुल।- संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कुछ लोगों की ओर से नदी पर अस्थायी पुल बनाकर वाहनों से धन वसूली करने का मामला सामने आया है। बाढ़ में नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने आवागमन बंद कर दिया था। जिसके बाद वाहनों को मुख्य मार्ग पर आने के लिए काफी चक्कर लगाकर जाना पड़ता था। राहगीरों की इस समस्या का फायदा उठाने की नीयत से कुछ लोगों ने अस्थायी पुल बनाकर वाहनों को पास कराने के लिए वसूली शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लहरपुर-तंबौर मार्ग पर पड़ने वाली गोबरहिया नदी पर बना पुल बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद 13 जनवरी को प्रशासन ने इस पुल पर आवागमन बंद कराते हुए दीवार खड़ी कर दी थी। जिसके बाद लहरपुर और तंबौर जाने वाले वाहनों को लालपुर मुगलपुर होते हुए मतुवा गांव से जाना पड़ता था। इसकी वजह से राहगीरों को काफी समस्या होती है।
वाहन चालकों की इस समस्या को देखकर कुछ स्थानीय लोगों ने गोबरहिया नदी पर लोहे के गाटर डालकर एक अस्थायी पुल का निर्माण कर डाला। इसके बाद आरोप है कि इस पुल से पास होने वाले वाहनों से धन वसूलना शुरू कर दिया। लोग पुल पार करने के लिए बाइक सवारों से 10 से 20 रुपये व कार सवारों से 50 से 100 रुपये तक वसूल रहे हैं। जुगाड़ कर बनाया गया यह पुल हादसे को दावत दे रहा है।
विज्ञापन

लहरपुर इंस्पेेक्टर मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर वहां पर ऐसा हो रहा है तो पुलिस अवैध रूप से बने पुल को बंद कराने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें